आगरा: बारिश के कारण फिसली बाइक खाई में गिरी, घायल अवस्था में रातभर पड़े रहे दो युवक, एक की मौत
आगरा में सोमवार को हुई झमाझम बारिश के दौरान कई हादसे हुए। एक हादस में बाइक सवार दो बाइक फिसलने से खाई में जा गिरे। घायल अवस्था में दोनों रातभर वहीं पड़े रहे। इनमें एक की मौत हो गई। सुबह घायल साथी को होश आने पर उसने हादसे की सूचना परिजनों को दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में बारिश के कारण सोमवार रात को खंडेर गांव के मोड़ पर बाइक फिसलकर खाई में गिर गई। हादसे में बाइक सवार राम नरेश (26) की मौत हो गई। जबकि साथी राजकुमार घायल हो गया। रात के कारण किसी को हादसा का पता नहीं चला। बताया जाता है कि दोनों रातभर वहीं पड़े रहे।
पुलिस के मुताबिक भदरौली के गोपालपुरा निवासी राम नरेश रविवार की रात बाइक से गांव जा रहा था। उसका साथी राजकुमार पीछे बैठा था। जैसे ही बाइक ग्राम खंडेर के पास मोड़ पर पहुंची। बारिश के कारण फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। रात के कारण किसी को हादसे की जानकारी नहीं हुई।
सुबह घायल साथी को होश आया तो उसने मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों को राम नरेश मृत मिला। लोगों का मानना है कि रातभर पड़े रहने के कारण ही उसकी जान गई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नाले में मिला युवक का शव
सोमवार रात को थाना हरीपर्वत क्षेत्र स्थित खंदारी की आजाद नगर गली नंबर चार में सोमवार को एक युवक की लाश मिली। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र तकरीबन 30 साल है। वह लोअर और टीशर्ट पहने हुए है। मृतक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं है।
आगरा में 'आफत' की बारिश: नाले में मिली युवक की लाश, हादसे की आशंका, ऑटो पर पेड़ गिरने से दो घायल
शिनाख्त के लिए आसपास मोहल्ले के लोगों को फोटो दिखाया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इस पर शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है। माना जा रहा है कि बारिश के दौरान नाले में गिरने से युवक की मौत हुई होगी। फिलहाल पुलिस इस पर जांच कर रही है।