फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man died after his bike slipped during rain in agra

आगरा: बारिश के कारण फिसली बाइक खाई में गिरी, घायल अवस्था में रातभर पड़े रहे दो युवक, एक की मौत

Tue, 19 Oct 2021 06:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Oct 2021 06:48 PM IST
सार

आगरा में सोमवार को हुई झमाझम बारिश के दौरान कई हादसे हुए। एक हादस में बाइक सवार दो बाइक फिसलने से खाई में जा गिरे। घायल अवस्था में दोनों रातभर वहीं पड़े रहे। इनमें एक की मौत हो गई। सुबह घायल साथी को होश आने पर उसने हादसे की सूचना परिजनों को दी।  

विज्ञापन
man died after his bike slipped during rain in agra
आगरा में हादसा: खाई में गिरी बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में बारिश के कारण सोमवार रात को खंडेर गांव के मोड़ पर बाइक फिसलकर खाई में गिर गई। हादसे में बाइक सवार राम नरेश (26) की मौत हो गई। जबकि साथी राजकुमार घायल हो गया। रात के कारण किसी को हादसा का पता नहीं चला। बताया जाता है कि दोनों रातभर वहीं पड़े रहे।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक भदरौली के गोपालपुरा निवासी राम नरेश रविवार की रात बाइक से गांव जा रहा था। उसका साथी राजकुमार पीछे बैठा था। जैसे ही बाइक ग्राम खंडेर के पास मोड़ पर पहुंची। बारिश के कारण फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। रात के कारण किसी को हादसे की जानकारी नहीं हुई। 
विज्ञापन


सुबह घायल साथी को होश आया तो उसने मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों को राम नरेश मृत मिला। लोगों का मानना है कि रातभर पड़े रहने के कारण ही उसकी जान गई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाले में मिला युवक का शव 
सोमवार रात को थाना हरीपर्वत क्षेत्र स्थित खंदारी की आजाद नगर गली नंबर चार में सोमवार को एक युवक की लाश मिली। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र तकरीबन 30 साल है। वह लोअर और टीशर्ट पहने हुए है। मृतक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं है। 

आगरा में 'आफत' की बारिश: नाले में मिली युवक की लाश, हादसे की आशंका, ऑटो पर पेड़ गिरने से दो घायल

शिनाख्त के लिए आसपास मोहल्ले के लोगों को फोटो दिखाया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इस पर शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है। माना जा रहा है कि बारिश के दौरान नाले में गिरने से युवक की मौत हुई होगी। फिलहाल पुलिस इस पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed