फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man committed suicide due to debt in mainpuri

Mainpuri: सूदखोरों के कर्ज से परेशान युवक ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Sat, 24 Sep 2022 03:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Sep 2022 03:13 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि युवक ने सूदखोरों से ब्याज पर रुपये लिए थे। वह रकम चुका नहीं पाया। कर्ज चुकाने का दबाव बढ़ा तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। 

विज्ञापन
man committed suicide due to debt in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में सूदखोरों के कर्ज से परेशान युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना को लेकर कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।

विज्ञापन


मामला किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम बरहा का है। गांव निवासी 39 वर्षीय अशोक पुत्र जगन्नाथ ने घरेलू कार्यों के लिए सूदखोरों से कर्ज ले लिया था। जिसकी अदायगी वह कर नहीं पा रहा था। सूदखोरों का दबाव कर्ज को वापस करने पर बढ़ा तो वह परेशान हो गया। उसकी पत्नी जयंती देवी भी दो माह से मायके में रह रही थी। 

विज्ञापन

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना 

अशोक पर कर्ज का दबाव बढ़ा तो उसने शनिवार को तड़के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। खबर पाकर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक अशोक पर कर्ज पर था। इसके चलते कई दिनों से परेशान था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

फिरोजाबाद में युवक की हत्या: जमीन की खातिर भाई ने ली जान, वारदात के बाद आरोपी फरार


एसडीएम किशनी आरएन वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। लेखपाल को मौके पर भेज रिपोर्ट मांगी गई है। मृतक कर्ज़दार था या नहीं। इसकी जांच कराई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अशोक के दो बच्चे हैं। बेटे की उम्र 16 साल और बेटी 11 साल की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed