फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Younger brother killed elder brother for property in Firozabad

Firozabad: कमरे में मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने भाई पर लगाया हत्या का आरोप

Sat, 24 Sep 2022 09:57 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Sep 2022 09:57 AM IST
सार

जसराना क्षेत्र के गांव खडित मिलावली में शनिवार की सुबह एक युवक का शव उसके घर में मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों का आरोप है कि छोटे भाई ने युवक की हत्या की है। आरोपी फरार है। 

विज्ञापन
Younger brother killed elder brother for property in Firozabad
मृतक के घर में जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के गांव खडित मिलावली में शनिवार सुबह एक युवक का शव घर में मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची। पूछताछ में ग्रामीणों ने छोटे भाई (दूसरी मां के बेटे) पर हत्या का आरोप लगाया। फॉरेंसिक टीम के साक्ष्य एकत्र करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


थाना जसराना के गांव मिलावली निवासी सत्येंद्र सिंह की पत्नी गांव में ही लाखन सिंह (22) को बुलाने उसके घर गई। घर का नजारा देखकर वह चीख पड़ी। यह सुनकर आसपास के लोग जुटे तो देखा कि घर के अंदर लाखन सिंह का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ है। सूचना पर सीओ अनिवेश कुमार सिंह, कोतवाल आजादपाल सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया लाखन सिंह का उसके छोटे भाई सूरतराम के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी कारण सूरतराम ने जमीन की खातिर अपने भाई की हत्या कर दी। मृतक के माता-पिता की मौत हो चुकी है और वह अपने घर में अकेला रहता था। सीओ जसराना अनिवेश कुमार सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर दोनों भाइयों में विवाद होना सामने आया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी को पकड़ने की हो रही कोशिश

हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने हत्यारोपी सूरतराम का नंबर खुला होने की जानकारी दी। नंबर खुला होने की जानकारी पर सक्रिय हुई पुलिस ने साइबर सेल से लोकेशन निकलवाने के साथ उसको पकड़ने का प्रयास किया। जसराना से भी पुलिस टीम भेजने के साथ ही सीओ ने स्थानीय पुलिस से भी मदद मांगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed