फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man body found on roadside in fatehabad agra

आगरा: फतेहाबाद में सड़क किनारे मिला मजदूर का शव, हार्ट अटैक से मौत की आशंका

Sat, 27 Nov 2021 01:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Nov 2021 01:45 PM IST
सार

थाना फतेहाबाद पुलिस को शनिवार सुबह गल्ला मंडी के पास एक व्यक्ति का शव पड़े होने की जानकारी मिली। मृतक की शिनाख्त सुखराम के रूप में हुई। वह मजदूरी करता था। 

विज्ञापन
man body found on roadside in fatehabad agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में शनिवार सुबह एक मजदूर का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। जेब से मिले कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त फतेहाबाद निवासी 45 वर्षीय सुखराम के रूप में हुई। प्राथमिक जांच में पुलिस मौत का कारण हार्ट अटैक मान रही है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। 

विज्ञापन


थाना फतेहाबाद पुलिस को शनिवार सुबह गल्ला मंडी के पास एक व्यक्ति का शव पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम के साथ इंस्पेक्टर फतेहाबाद आलोक सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन की। उसकी जेब से कुछ कागज मिले, जिसके आधार पर उनकी शिनाख्त फतेहाबाद निवासी सुखराम के रूप में हुई। 
विज्ञापन


शरीर पर नहीं थे चोट के निशान
सुखराम के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं हैं। जेब से कुछ दवाएं भी पुलिस को मिलीं। पुलिस को आशंका है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। मृतक के भाई विनोद ने बताया कि सुखराम मजदूरी करता था। वह शराब पीने का आदी थी। जो भी मजदूरी करके कमाता था, उसे शराब में खर्च कर देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद ने बताया कि सुखराम शुक्रवार शाम को घर से निकला था, इसके बाद नहीं लौटा। रात में परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह आसपास के लोगों ने उसका शव मिलने की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed