{"_id":"5f23b9308ebc3ea0a7083677","slug":"man-beaten-to-death-for-opposing-abuse-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: गाली-गलौज का विरोध करने पर अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: गाली-गलौज का विरोध करने पर अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार
Fri, 31 Jul 2020 11:54 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:54 AM IST
सार
- बचाने आए परिजनों पर की तमंचे से फायरिंग
- छर्रे लगने से किसान की पुत्री घायल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद जनपद के थाना जसराना के गांव जाजूमई में राजीनामा के बहाने घर में बुलाकर किसान को बंद कमरे में लाठी-डंडों से इतना पीटा कि उनकी मौत हो गई। चीखपुकार पर परिजन बचाने पहुंचे तो मारपीट करने वालों ने फायरिंग कर दी। इससे किसान की पुत्री घायल हो गई। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
थाना जसराना के गांव जाजूमई निवासी किसान प्रकाश चंद्र पुत्र लल्लू सिंह (50) की छत से होकर पडोस में रहने वाले खरग सिंह ने बिजली के तार डाल रखे थे।
इससे प्रकाश चंद्र की पुत्री राधा (17) को करंट लग गया था। इस पर प्रकाश चंद्र ने गुरुवार शाम सात बजे तार हटा दिए। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। खरग सिंह के परिवार ने देख लेने के साथ जान से मारने की धमकी दी थी। गांव वालों ने शाम को मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद गुरुवार रात आठ बजे खरग सिंह ने प्रकाश चंद्र को राजीनामा के बहाने अपने घर पर बुलाया। आरोप है कि उन्हें कमरे में बंद कर उनकी लाठी डंडों से पिटाई की, इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। चीखपुकार पर प्रकाश के परिजन बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग कर दी।
यह भी पढ़ें- अमर उजाला पड़ताल: लूट-डकैती के 24 घंटे बाद लापरवाही, बैरियर खाली पड़े...पुलिसवाले खोखे में
फायरिंग में छर्रे लगने से प्रकाश की पुत्री राधा घायल हो गई। फायरिंग की आवाज और चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ देखकर आरोपी भाग गए।
परिजन घायल पिता-पुत्री को थाने लेकर आए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए भेज दिया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने प्रकाश चंद्र को मृत घोषित कर दिया।

हाथ में छर्रे लगने से घायल राधा का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। एसपी देहात राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी अजय चौहान, कोतवाल अनूप कुमार भारतीय मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
मृतक के पुत्र सबलू कुमार की तहरीर पर खरग सिंह के साथ उसके पुत्रों मुकेश कुमार, दिनेश कुमार, धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सीओ अजय चौहान ने बताया बिजली के तार को हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद में किसान की हत्या हुई है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।