{"_id":"59b94dc84f1c1bac688b4584","slug":"man-beaten-by-woman-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी और वो के गुस्से में ननदोई की धुनाई, महिला ने सरेआम चप्पलों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-पत्नी और वो के गुस्से में ननदोई की धुनाई, महिला ने सरेआम चप्पलों से पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
Updated Wed, 13 Sep 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में कचहरी से तारीख कर घर जा रही महिला ने रास्ते में एक युवक को पकड़कर उस पर चप्पलें बरसाना शुरू कर दीं। यह माजरा देख आसपास के लोग सकते में आ गए। उन्होंने जैसे तैसे युवक को छुड़ाया। बाद में पता चला कि वह महिला का ननदोई था। पति-पत्नी के विवाद में पड़ने पर उसकी धुनाई हुई।
बताया गया है कि भोगांव के जीटी रोड निवासी मालती वर्मा की शादी जनवरी 2015 में दिनेश राजपूत निवासी छिबरामऊ जिला कन्नौज के साथ हुई थी। महिला का कहना है कि शादी के बाद उसे पता चला पति के किसी दूसरी महिला सें संबंध हैं। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। महिला का आरोप है जनवरी 2016 में दिनेश ने अपने बहनोई सुनील की मदद से उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया।
कोर्ट में दायर किए गए मुकदमे में मालती ने आरोप लगाया ननदोई सुनील वर्मा निवासी कमालगंज जिला फर्रुखाबाद ने ही दूसरी शादी कराने में उसके पति की मदद की है। मालती ने इस संबंध में पति और ननदोई के खिलाफ गवाही भी दी। कोर्ट ने दोनों के लिए समन भेजे। मगर वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए।
विज्ञापन
बुधवार को मालती अपने भाई पप्पू के साथ तारीख पर कचहरी आई थी। तारीख के बाद वह बेवर जा रही थी। वह जेल रोड पर ईसन नदी पुल के पास दोपहर लगभग दो बजे पहुंची तो उसका सामना सुनील से हो गया। इस पर उसने गुस्से में चप्पलों से ननदोई को धुन दिया। राहगीरों ने सुनील को महिला के चंगुल से छुड़ाया। कोतवाली प्रभारी का कहना है इस संबंध में किसी ने कोई तहरीर थाने में नहीं दी है।