{"_id":"69aa4aa1c0a97ca0bd0c150e","slug":"man-beaten-by-wife-and-in-laws-after-refusing-to-give-money-for-mother-in-law-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद की पिटाई: सास को रुपये नहीं दिए, इसलिए पत्नी को आ गया गुस्सा; ससुराल वालों को नहीं आई शर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामाद की पिटाई: सास को रुपये नहीं दिए, इसलिए पत्नी को आ गया गुस्सा; ससुराल वालों को नहीं आई शर्म
Fri, 06 Mar 2026 09:01 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 06 Mar 2026 09:01 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक पत्नी ने अपने पति को मायके वालों से पिटवा दिया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवक सांकेतिक फोटो
- फोटो : istock
विस्तार
सास के लिए रुपये न देने पर पत्नी और उसके मायके वालों ने युवक की पिटाई कर दी। शिकायत पर जगदीशपुरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
अवधपुरी में रहने वाले शाकिर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी रुकसार के साथ किराए के मकान में रहता है। पत्नी ने अपनी मां को देने के लिए रुपये मांगे। त्योहार के कारण उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद पत्नी ने अपनी मां बिलकिश, पिता सलीम और भाई चांद बाबू को बुला लिया। 4 मार्च को सुबह 10:13 बजे आरोपियों ने उनकी पिटाई लगाई।
आसपास के लोगों ने बचाया। 112 नंबर पर फोन करने पर पुलिस पहुंची। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।