{"_id":"6aa2ce291b91651612078109","slug":"man-arrrested-who-attacked-young-woman-with-knife-in-agra-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरा गिरफ्तार: सड़क पर युवती को लात-घूंसों से पीटा, पीठ और गर्दन पर चाकू मारकर किया था लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरफिरा गिरफ्तार: सड़क पर युवती को लात-घूंसों से पीटा, पीठ और गर्दन पर चाकू मारकर किया था लहूलुहान
Thu, 10 Sep 2026 09:05 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 10 Sep 2026 09:05 PM IST
सार
आगरा के थाना सिकंदरा पुलिस ने शास्त्रीपुरम स्थित जेसीबी चौराहे पर युवती को रोककर चाकू मार कर घायल करने के आरोपी ओमकार को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के शास्त्रीपुरम में बुधवार की सुबह शोहदे ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया था। ड्यूटी पर जा रही युवती को जेसीबी चौराहे पर रोक लिया। जबरन साथ चलने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर बौखला गया और स्कूटी से गिराने के बाद लात-घूंसों से पीटा। चाकू से पीठ-गर्दन पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। युवती की चीखपुकार सुनकर लोग इकट्ठे हुए तो हमलावर अपने साथी के साथ भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सिकंदरा क्षेत्र की युवती सर्जिकल सामान बनाने की कंपनी में कार्यरत है। बीकॉम की पढ़ाई भी कर रही है। सुबह तकरीबन 10:30 बजे वह स्कूटी से ऑफिस जा रही थी। क्षेत्र में रहने वाला युवक ओमकार एक साल से दोस्ती का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने बताया कि शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे पर बाइक आगे लगाकर रोक लिया। वह अपने साथ चलने की कहने लगा। युवती ने मना कर दिया और स्कूटी को आगे निकालने लगी। इस पर ओमकार ने स्कूटी से चाबी निकाल ली।
स्कूटी बंद होने पर युवती ने मोबाइल निकालकर परिजन को कॉल करना चाहा तो ओमकार फिल्मी स्टाइल में अपनी बाइक से उतरा और उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। बौखलाए शोहदे ने चाकू से हमला बोल दिया। उसकी पीठ और गर्दन पर वार करने लगा। युवती ने संघर्ष किया। चीखपुकार सुनकर कुछ लोग जुट गए। यह देखकर आरोपी साथी के साथ बाइक से भाग गया। युवती सड़क पर गिरकर तड़पने लगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस और युवती के परिजन को सूचना दी। उसे संजय प्लेस स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती के गले में टांके लगे हैं। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।