फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man arrested for posting abusive comments about Rajasthan Governor Kalyan Singh

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह पर की अभद्र टिप्पणी, आरोपी युवक गिरफ्तार

Fri, 06 Jul 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Fri, 06 Jul 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
man arrested for posting abusive comments about Rajasthan Governor Kalyan Singh
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के खिलाफ फेसबुक पर एटा के एक युवक ने अभद्र टिप्पणी कर दी। इसको लेकर भाजपाइयों में आक्रोश फैल गया। 
विज्ञापन


भाजपा के मारहरा मंडल अध्यक्ष ने अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन


गुरुवार को मारहरा निवासी अमन पठान ने राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसकी जानकारी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनप गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मारहरा के मंडल अध्यक्ष नरपत सिंह ने अभद्र टिप्पणी करने को लेकर मारहरा थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। सीओ गुरवचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी आरोपी युवक अभद्र टिप्पणी कर चुका है, जिसको लेकर कासगंज में मामला दर्ज किया गया था। 

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह उर्फ राजू भईया एटा से सांसद हैं। इनसे पहले कल्याण सिंह भी एटा से सांसद रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed