फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man arrested for betting in the house in agra

आगरा: जानलेवा हमले का आरोपी घर में करा रहा था सट्टा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 06 Sep 2021 04:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Sep 2021 04:20 PM IST
सार

आरोपी ने एक महीने पहले पुनिया पाड़ा में पंकज यादव के घर पर फायरिंग की गई थी। इसमें मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन
man arrested for betting in the house in agra
लोहामंडी और मंटोला में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना लोहामंडी पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी शैलेंद्र गोयल उर्फ निक्की को रविवार को घर से गिरफ्तार कर लिया। उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह घर में सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा था। वहीं मंटोला पुलिस ने भी एक सटोरिया पकड़ा।

विज्ञापन


थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि नया बांस मोहल्ला निवासी शैलेंद्र गोयल उर्फ निक्की को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ दस मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 13 जी एक्ट, गैंगस्टर, बवाल, जानलेवा हमला, विद्युत अधिनियम और अमानत में खयानत के मुकदमे शामिल हैं। 
विज्ञापन


पुनिया पाड़ा में की थी फायरिंग 
एक महीने पहले पुनिया पाड़ा में पंकज यादव के घर पर फायरिंग की गई थी। इसमें मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आठ को नामजद किया था। पुलिस ने सात आरोपियों को जेल भेजा था। शैलेंद्र भी आरोपी था। वह हाथ नहीं आ रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। रविवार को सूचना मिली कि शैलेंद्र घर में सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। इस पर दबिश दी गई। उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से तीन सट्टा पर्ची, 865 रुपये बरामद किए गए। 

वहीं थाना मंटोला पुलिस ने ढोलीखार मोहल्ले से जीन खाना निवासी शाहिद उर्फ हरुआ को पकड़ा। वह सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा था। उससे दो सट्टा पर्ची और 3420 रुपये बरामद किए गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed