फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man and woman jumped into the Yamuna river in agra

आगरा: युवक-युवती एक दूसरे का हाथ पकड़कर पुल से यमुना में लगाई छलांग, नहीं चला पता

Thu, 28 Oct 2021 08:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Oct 2021 08:29 PM IST
सार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में स्ट्रैची ब्रिज पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब युवक-युवती ने एक साथ यमुना में छलांग लगा दी। पुल पर उनका बैग रखा मिला है। पुलिस दोनों के बारे में पता लगाने में जुटी है। 

विज्ञापन
man and woman jumped into the Yamuna river in agra
युवक-युवती के बैग से मिला फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में स्ट्रेची ब्रिज से बृहस्पतिवार शाम तकरीबन 5:30 बजे युवक और युवती ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर यमुना में छलांग लगा दी। राहगीरों ने देखा तो दौड़ पड़े, लेकिन तब तक युवक-युवती बहकर दूर जा चुके थे। इस पर पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। पुल पर रखे एक बैग में फोटो, कपड़े और पर्ची थी। पर्ची पर ओमकार निवासी दिल्ली लिखा था। पुलिस पते के बारे में दिल्ली पुलिस से जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


जिस समय युवक और युवती यमुना में कूदे, उस समय स्ट्रेची ब्रिज से लोग गुजर रहे थे। राहगीरों ने पुलिस को बताया कि युवक और युवती अचानक पुल पर आ गए। उन्होंने बैग रखा। इसके बाद हाथ पकड़ा और पुल से नीचे कूद गए। वह सीधे पानी में गिरे। यह देखकर लोग दौड़ पड़े। मगर, युवक और युवती दूर बह चुके थे। सूचना पर पहले थाना छत्ता पुलिस पहुंची, लेकिन घटनास्थल थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का था। इस पर एत्माद्दौला पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैग से मिली पासबुक
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि पुल पर एक बैग रखा था। उसमें युवक और युवती के कपड़े थे। एक पासबुक भी मिली। एक फोटो के साथ पर्ची रखी थी। पर्ची पर ओमकार पुत्र जगदीश, एस 26 इंदिरा कल्याण कैंप, बदरपुर, नई दिल्ली लिखा था। फोटो युवक और युवती की जोड़कर बनाई हुई थी। 

यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि छलांग लगाने वाले फोटो में दिख रहे युवक और युवती हैं या नहीं? इसकी पुष्टि पते पर जाकर होगी। इसके लिए दिल्ली पुलिस की मदद ली जाएगी। गोताखोरों ने दोनों की तलाश की, लेकिन रात होने की वजह से ज्यादा देर नहीं तलाश कर सके। अब शुक्रवार को दोनों की तलाश की जाएगी। पानी अधिक है।

आखिर क्यों लगाई छलांग?
आखिर युवक और युवती ने पुल से छलांग क्यों लगाई? अगर, युवक दिल्ली का रहने वाला है तो वो आगरा क्यों आया। युवती का नाम और पता नहीं लिखा था। युवती आगरा की रहने वाली तो नहीं है? युवक से उसकी दोस्ती हो। 

पुलिस बैग में मिली पासबुक की मदद से पहचान के प्रयास करेगी। बैंक खाता संख्या से पता चल जाएगा कि पासबुक किसकी है? वो कहां के रहने वाले हैं? दोनों के बीच क्या रिश्ता है। पति-पत्नी हैं या फिर कोई और? पुलिस इस सबकी जानकारी जुटा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed