{"_id":"6a8bc04c561e03731c09f62f","slug":"man-allegedly-enters-woman-s-home-and-assaults-her-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: मायके में रह रही विवाहिता के घर घुसा युवक, अभद्रता के बाद फाड़े कपड़े; बहन को भी न बख्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: मायके में रह रही विवाहिता के घर घुसा युवक, अभद्रता के बाद फाड़े कपड़े; बहन को भी न बख्शा
Mon, 24 Aug 2026 09:23 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 24 Aug 2026 09:23 AM IST
सार
आगरा के सदर क्षेत्र में मायके में रह रही विवाहिता के घर में घुसकर अभद्रता और जबरन कपड़े फाड़ने का आरोप लगा है। विरोध करने पर आरोपी ने विवाहिता की छोटी बहन और परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सदर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर विवाहिता से अभद्रता करने और जबरन कपड़े फाड़ने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। क्षेत्रीय निवासी महिला ने बताया कि उनकी शादी एक साल पहले हुई। वह इन दिनों मायके में है।
आरोप है कि 19 अगस्त की दोपहर हरीनगर निवासी सुनहरी अचानक घर में घुस आया और अभद्रता करने लगा। जबरन कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर दूसरे कमरे से आई छोटी बहन को आरोपी ने पीट दिया।
परिवार के अन्य लोगों से भी मारपीट की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।