फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mamta Rajput got the command of BJP district president

Agra News: ममता राजपूत को मिली भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान

Sun, 16 Mar 2025 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 16 Mar 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Mamta Rajput got the command of BJP district president
जिलाध्यक्ष बनने के बाद ममता लोधी राजपूत का स्वागत करते मंत्री असीम अरुण और चुनाव अधिकारी एमएलस
मैनपुरी। लंबे इंतजार के बाद रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा हो गई। भाजपा ने लोधी राजपूत समाज से ताल्लुक रखने वाली ममता राजपूत को जिला संगठन की कमान सौंपी है। भाजपा कार्यालय पर पर्यवेक्षक के रूप में आए मंत्री असीम अरुण और चुनाव अधिकारी एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा ने रविवार दोपहर को ममता के नाम की घोषणा की। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ममता का स्वागत किया।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के नेतृत्व के निर्देश पर रविवार को शहर के भोगांव रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर संगठन पर्व कार्यक्रम में मंत्री असीम अरुण और चुनाव अधिकारी एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा ने पार्टी के नए जिलाध्यक्ष के नाम का एलान किया। भाजपा की ओर से उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य रहीं ममता लोधी राजपूत को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। ममता के जिलाध्यक्ष बनने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, पैक्सपेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद तोमर, प्रदीप सिंह चौहान, अनुराग पांडेय, मंजूषा चौहान, करनपाल सिंह चौहान, धीरू राठौर, अनूप मिश्रा, पंकज भदौरिया, विशाल वाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed