फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Malti Chahar Enter In Bigg Boss 19 By Wild Card Know Evrything About Her

Bigg Boss 19: आईएएस बनना चाहती थीं...अब बिग बॉस में एंट्री, जानें कौन हैं क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती?

Sat, 04 Oct 2025 09:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Oct 2025 09:19 AM IST
सार

क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन और शहर की बेटी मालती बिग बॉस 19 में नजर आएंगी। वह जल्द ही सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ले सकती हैं। 

विज्ञापन
Malti Chahar Enter In Bigg Boss 19 By Wild Card Know Evrything About Her
मालती चाहर - फोटो : इंस्टाग्राम @maltichahar

विस्तार

क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन और शहर की बेटी मालती चाहर बिग बॉस 19 में नजर आएंगी। वह अगले एपीसोड में दिखाई देंगी। बिग बॉस के घर में दाखिल होंगी। दुनियाभर में चर्चित इस शो को सलमान खान होस्ट करते हैं।
विज्ञापन


फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकीं मालती चाहर फिल्मों और ओटीटी प्लेटफार्म पर काम कर चुकी हैं। अब वह टीवी के सबसे चर्चित मंच पर अपनी असली पहचान बनाने जा रही हैं।मालती का बचपन आगरा में बीता है। केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई करने के बाद उन्होंने लखनऊ से बीटेक किया।
विज्ञापन


मालती आईएएस बनना चाहती थीं लेकिन बाद में उनका मन ग्लैमर की दुनिया की ओर मुड़ गया। वो फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट रहीं। मॉडलिंग और एक्टिंग में नाम कमाने के बाद उन्होंने अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म जीनियस में रॉ एजेंट की भूमिका निभाई थी। ज्यादातर समय उनका मुंबई में गुजरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई दीपक चाहर के चेन्नई सुपरकिंग्स से लंबे वक्त तक जुड़े रहने के दौरान वे एमएस धोनी, उनकी पत्नी साक्षी और टीम के खिलाड़ियों के बीच परिवार का हिस्सा बन गई थीं। सोशल मीडिया पर उनके ग्लैमरस लुक और एक्टिंग के हजारों दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर इनके ग्लैमरस लुक के हजारों फॉलोवर्स हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed