फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Malaria-dengue become epidemic, mosquitoes burden health department

Agra News: मलेरिया-डेंगू बने महामारी, स्वास्थ्य विभाग पर मच्छर भारी

Sun, 24 Sep 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Sep 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Malaria-dengue become epidemic, mosquitoes burden health department
कासगंज। जिले मेें स्वास्थ्य विभाग पर मच्छर भारी पड़ रहे हैं। विभाग के दवा छिड़काव के बाद भी मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हो रहा। अब तक जिले में 198 मरीज डेंगू-मलेरिया के चिन्ह्त हो चुके हैं, जबकि काफी संख्या में मरीजों का बाहरी जनपदों में इलाज चल रहा है। 24 मरीजों की जान भी डेंगू, मलेरिया एवं बुखार से हो चुकी है।
विज्ञापन


जिले में लगभग दो माह से डेंगू-मलेरिया का प्रकोप बना हुआ है। गांव-गांव बीमारियां फैल रही हैं। जब बीमारियों ने अपने पैर पसार लिए तब स्वास्थ्य विभाग नींद से जागा। विभाग ने दवा का छिड़काव शुरू कराया, लेकिन विभाग के दवा छिड़काव शुरू कराने के बाद भी बुखार का प्रकोप थमने के स्थान पर और फैलता गया। जिले में सरकारी अस्पताल एवं निजी अस्पताल पर अब तक 99 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। 99 मरीज मलेरिया के चिन्ह्त हो चुके है। यह आंकड़ा पिछले साल से काफी अधिक है। पिछले साल डेंगू के 78 एवं मलेरिया के 27 मरीज सामने आए थे।
विज्ञापन

जिले में गंजडुंडवारा के अल्हेपुर, धर्मपुर, सहावर के बढ़ा गांव कोटरा, सोरोंजी के प्रहलादपुर, नगला खंजी, मिर्जापुर, कासगंज के मैमडी, बाहिदुपर सहित कई गांव ऐसे हैं, जिनमें काफी संख्या में मरीज डेंगू व मलेरिया की चपेट में आए हैं। इसके अलावा अन्य गांव में भी ऐसे मरीज मिल रहे हैँ। बीमारियों के चलते हो रही मौत से ग्रामीणों चिंतित भी हैं। स्वास्थ्य विभाग के लगातार दवा छिड़काव के दावों के बीच मच्छरों का प्रकोप लगातार बना हुआ है। विभाग की टीमें गांव में शिविर लगा रही हैं। बुखार के लगातार मरीज आ रहे हैं, जिनकी मलेरिया डेंगू की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed