फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Major Safety Alert in School Transport: 200 Out of 1100 Buses Found Unfit in Agra, 95 With Expired Fitness

इन स्कूल बसों से न भेजें बच्चे: 1100 में से जांच में 200 वाहन अनफिट, 95 की फिटनेस खत्म; जांच में बड़ा खुलासा

Fri, 24 Apr 2026 11:05 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 24 Apr 2026 11:05 AM IST
सार

आगरा में स्कूली वाहनों की जांच के दौरान 1100 बसों में से 200 अनफिट और 95 बसों की फिटनेस समाप्त पाई गई, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता सामने आई है। अधिकारियों ने कई बसों में स्पीड गवर्नर, बीमा और सुरक्षा उपकरणों की कमी पाई है और सभी खामियों को तुरंत सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Major Safety Alert in School Transport: 200 Out of 1100 Buses Found Unfit in Agra, 95 With Expired Fitness
आगरा आरटीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिले में चलाए गए विशेष अभियान में 1100 स्कूली बसों की जांच की गई, जिसमें 200 बसें अनफिट पाई गईं। बड़ी संख्या में वाहनों में खामियां मिलीं। जिन वाहनों में रोज नौनिहाल सफर करते हैं, उनमें सुरक्षा मानकों की अनदेखी चिंता बढ़ाने वाली है। जांच के दौरान 600 स्कूली वाहनों में विभिन्न कमियां सामने आईं। इनमें स्पीड गवर्नर का अभाव, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र की कमी समेत कई अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन विनय कुमार सिंह ने बताया कि 40 वाहनों का पंजीकरण निलंबित कर दिया गया है, जिसे तीन महीने बाद रद्द कर दिया जाएगा। सभी वाहनों की 29 बिंदुओं पर जांच की गई। जिले के 5690 स्कूलों में 1216 बसें ऐसी हैं जो 15 वर्ष पुरानी हैं, जबकि 200 बसें 15 वर्ष की निर्धारित अवधि पूरी कर चुकी हैं। जांच में 95 बसों की फिटनेस समाप्त पाई गई, वहीं 100 बसें बिना परमिट के संचालित होती मिलीं। विभाग ने सभी वाहन संचालकों को कमियां तत्काल दूर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुरक्षा मानकों के तहत बसों के बाहरी और आंतरिक दोनों पहलुओं की जांच की गई। बाहरी जांच में बस का पीला रंग, मजबूत जालियां, स्टॉप साइन और रिफ्लेक्टिव टेप की स्थिति देखी गई। वहीं अंदर प्राथमिक चिकित्सा किट, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास द्वार, स्पीड गवर्नर, सीसीटीवी और जीपीएस सिस्टम की उपलब्धता को परखा गया।तकनीकी जांच में ब्रेक, टायर, हेडलाइट, टेल लाइट, इंडिकेटर और रिवर्स अलार्म की कार्यक्षमता जांची गई। जिन वाहनों में कमियां पाई गई हैं, उन्हें दुरुस्त किए बिना संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed