फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Major Jugraj Singh College team became the winner in Under-19 District Kabaddi.

Agra News: अंडर-19 जनपदीय कबड्डी में मेजर जुगराज सिंह कॉलेज की टीम बनी विजेता

Fri, 27 Oct 2023 07:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 27 Oct 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
Major Jugraj Singh College team became the winner in Under-19 District Kabaddi.
अंडर-19 जनपदीय कबड्डी में मेजर जुगराज सिंह कॉलेज की टीम बनी विजेता
विज्ञापन

-बालिका वर्ग में आरसी कन्या इंटर कॉलेज की टीम ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज कुरावली रोड मैनपुरी के खेल मैदान पर शुक्रवार को जनपदीय कबड्डी बालक और बालिका चयन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अंडर-19 बालक वर्ग में मेजर जुगराज सिंह इंटर कॉलेज और बालिका वर्ग में आरसी कॉलेज की छात्राएं विजयी रहीं। अंडर-14 बालक वर्ग में नवाटेढ़ा और बालिका वर्ग में नगला कादर की टीम जीती।
बालक वर्ग अंडर-19 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में मेजर जुगराज सिंह इंटर कॉलेज जासमई की टीम ने मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर काॅलेज कुसमरा को 19-10 के अंतर से पराजित किया। अंडर-19 बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबले में आरसी कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी की टीम ने मेजर जुगराज सिंह इंटर कॉलेज की छात्राओं को 31-9 के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन

अंडर-19 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबले में ज्ञान सरोवर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवाटेढ़ा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय देवामई की टीम को 20-9 के अंतर से पराजित किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला कादर की टीम ने मेजर जुगराज सिंह इंटर काॅलेज की टीम को 39-14 के अंतर से पराजित किया। कृष्ण कुमार सिंह, प्रमोद कुमार यादव, अजय कुमार यादव, कलीम खान, अजीत यादव, संजय यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में राजकीय इंटर काॅलेज मैनपुरी के व्यायाम शिक्षक अशोक कुमार और आदर्श राष्ट्रीय इंटर काॅलेज के उप प्रधानाचार्य अनुज कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। समापन अवसर पर आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के निदेशक डॉ. अशोक कुमार ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा सचिव स्वतंत्र कुमार, ममता, जितेंद्र कुमार, कन्हैयालाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed