{"_id":"6a17bd0793d33a611c0af828","slug":"major-crackdown-on-illegal-bus-stops-in-agra-236-challans-issued-5-buses-seized-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा हाईवे पर बस रोकना पड़ा भारी, 236 चालान और 5 बसें सीज; रोडवेज-ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा हाईवे पर बस रोकना पड़ा भारी, 236 चालान और 5 बसें सीज; रोडवेज-ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन
Thu, 28 May 2026 09:26 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 28 May 2026 09:26 AM IST
सार
आगरा में हाईवे पर अवैध रूप से बसें रोकने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस और रोडवेज विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 236 बसों के चालान किए गए, जबकि 5 बसों को सीज कर आगे भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
रोडवेज बसों के हुए चालान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा हाईवे पर बसों के अवैध ठहराव पर कार्रवाई के लिए यातायात पुलिस और रोडवेज विभाग ने बुधवार को कार्रवाई की। अमर उजाला ने रोडवेज बसों के अवैध ठहराव पर खबर प्रकाशित की गई थी। बुधवार को यातायात पुलिस ने चौराहों पर रोकने पर 236 बसों के चालान किए और 5 बसों को सीज कर दिया।
परिवहन निगम के अधिकारियों ने अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) पर लाउडस्पीकर से चेतावनी दी और सभी चिह्नित स्थानों पर कर्मचारियों की तैनाती की गई। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने खुद मोर्चा संभाला। हाईवे पर अवैध रूप से बस रोकने पर कार्रवाई की जानकारी दी गई। सभी चिह्नित स्थानों पर रोडवेज कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारी न केवल बस चालकाें को चेतावनी दे रहे हैं बल्कि बस चालकों की बसों के नंबर के साथ रिपोर्ट भी तैयार कर रहे हैं। जो भी बस चालक दोबारा बस को अवैध रूप से हाईवे पर रोक कर सवारियों को बिठाता और उतारता दिखा। उस पर कार्रवाई की जाएगी।
यातायात पुलिस ने संभाली कमान
डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि निगरानी की जिम्मेदार एसीपी और टीआई को दी गई है। किसी भी बस को रोकने नहीं दिया जा रहा है। चेतावनी के बाद बस रोकने पर बुधवार को 236 बसों के चालान किए गए और 5 को सीज किया गया। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस यात्रियों को भी जागरूक करने के लिए अभियान चलाएगी।