फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Major Boost for Newborn Care: High-Tech NICU Ready at SN Medical College

UP: एसएन मेडिकल कॉलेज में हाईटेक NICU तैयार, जर्मनी के वेंटिलेटर-वार्मर से होगा नवजातों का इलाज

Tue, 07 Apr 2026 09:18 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 07 Apr 2026 09:18 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में 20 बेड की अत्याधुनिक एनआईसीयू तैयार हो गई है, जिसमें जर्मनी के वेंटिलेटर और वार्मर लगाए जाएंगे। यूनिट शुरू होने से गंभीर नवजातों का बेहतर इलाज संभव होगा और बाल रोग विभाग पर दबाव भी कम होगा।

विज्ञापन
Major Boost for Newborn Care: High-Tech NICU Ready at SN Medical College
एसएन मेडिकल कॉलेज में हाईटेक NICU - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में अत्याधुनिक नवजात सघन चिकित्सा यूनिट (एनआईसीयू) तैयार हो गई है। इसमें जर्मनी के वेंटिलेटर और वार्मर लगाए जाएंगे। इनके ऑर्डर हो गए हैं। जल्द ये स्थापित हो जाएंगे और इसमें अतिगंभीर शिशुओं का इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि बच्चों की सर्जरी के लिए सर्जरी विभाग में 20 बेड की एनआईसीयू बनाई गई है। ये तैयार हो गया है, इसमें बेड समेत अन्य उपकरण भी स्थापित कर दिए हैं। इसमें वेंटिलेटर और वार्मर लगाए जाने है। इसके लिए जर्मनी से एडवांस उपकरण ऑर्डर हो चुके हैं। ईरान-इस्राइल युद्ध के कारण इनमें देरी हो रही है। इसी महीने आने की संभावना है। इनको लगाने के बाद यह यूनिट शुरू हो जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्जरी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि अभी तक सर्जरी विभाग का एनआईसीयू नहीं था। इस वजह से सर्जरी के बाद बाल रोग विभाग के एनआईसीयू में भर्ती करना पड़ता था। अब विभाग में ही ये सुविधा हो गई है। इससे जटिल सर्जरी के बाद शिशुओं को भर्ती कर बेहतर उपचार हो सकेगा। बाल रोग विभाग के एनआईसीयू में दबाव कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed