फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri's flag remained high in central governments

Agra News: केंद्र सरकारों में बुलंद रहा मैनपुरी का परचम

Mon, 10 Jun 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 10 Jun 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri's flag remained high in central governments
डॉ. जहीर रहीमी
विज्ञापन

करहल(मैनपुरी)। नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। इसके अलावा 71 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली। भले ही पिछले कई वर्षों से केंद्र सरकारों में मैनपुरी का दखल नहीं है, लेकिन एक वक्त वह भी था जब मैनपुरी से जुड़े नेताओं का केंद्र सरकारों में दखल था। ये नेता केंद्रीय मंत्री के रूप में सरकार में शामिल होकर मैनपुरी का परचम बुलंद किए हुए थे।

बलराम सिंह यादव और मुलायम सिंह यादव भले ही नेता ये इटावा जिले के थे, लेकिन इनकी कर्मभूमि मैनपुरी रही है। प्रदेश के साथ-साथ केंद्र की राजनीति में इन दोनों ही नेताओं ने अपनी अहम पहचान बनाई। इन्हीं नेताओं की दम पर मैनपुरी का नाम देशभर में चर्चित रहा। बलराम सिंह यादव दो बार केंद्र सरकार में मंत्री रहे। वह 1991 और 1998 में केंद्रीय मंत्री बने। इसके अलावा 1996 में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव जीते और उस समय संयुक्त मोर्चा सरकार में देश के रक्षा मंत्री बने।
विज्ञापन


---

तीन दशक से नहीं मिला केंद्र में प्रतिनिधित्व
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव 1996 में केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री बने। उस समय सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चली। इसके बाद से जिले को केंद्र सरकार में प्रतिनिधित्व नहीं मिला। कुल मिलाकर मैनपुरी से जुड़े दो ही नेता केंद्र सरकार में अपना प्रतिनिधित्व कर सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

बेहतर रहा प्रदर्शन, विपक्ष में है सपा

इस बार समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया है। सपा 37 सीटें हासिल करके देश में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है। केंद्र में सरकार एनडीए ने बनाई है। ऐसे में सपा को विपक्ष में बैठना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed