फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: Worship of Mother Brahmacharini on the second day of Navratri

मैनपुरी : नवरात्र के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा अर्चना

Thu, 15 Apr 2021 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mainpuri: Worship of Mother Brahmacharini on the second day of Navratri
शहर के काली देवी मंदिर के बाहर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नवरात्र के दूसरे दिन जिलेभर में माता ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना हुई। माता के भक्तों ने माता के मंदिरों में पहुंच पूजा-अर्चना की। मंदिरों में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए भक्तों को माता के दर्शन कराए गए।
विज्ञापन

नवरात्र के दूसरे दिन सुबह से ही माता शीतला देवी मंदिर पर भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। माता के मंदिर पर पहुंचे भक्तों को मंदिर के मुख्य गेट से ही माता के दर्शन कराए गए। यहां मौजूद पुजारी ने भक्तों से कहा कि वे मास्क लगाकर और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ही दर्शन करें। काली माता मंदिर पर भी भक्तों की भीड़ रही। यहां भी माता के भक्तों ने मुख्य गेट के बाहर से ही माता के दर्शन किए। इसके अतिरिक्त शहर के दुर्गा माता मंदिर, भीमसेन महाराज मंदिर स्थित माता मंदिर पर पहुंचे भक्तों ने कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा-अर्चना की। माता के भक्तों ने माता के जयकारे भी लगाए।
विज्ञापन

अधिकतर लोगों ने घरों पर रहकर की पूजा-अर्चना
शहर में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए अधिकतर भक्तों ने माता के मंदिरों के बजाय घरों में स्थित अपने पूजा मंदिर में ही माता की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की। जिन घरों में लोग नौ दिनों का व्रत रखे हुए हैं उन घरों में सुबह-शाम माता की आरती भी आयोजित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल में मंदिरों के अंदर पहुंच की पूजा
जहां शहर के प्रमुख मंदिरों में मुख्य गेट से ही भक्तों ने पूजा-अर्चना की। वहीं ग्रामीण अंचल में स्थित मंदिरों में भक्तों ने मंदिर के अंदर पहुंचकर माता ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की। गांव-गांव माता के मंदिरों में सुबह और शाम भक्तों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed