फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: Worship of Mata Kushmanda on fourth day

मैनपुरी: चौथे दिन माता कूष्मांडा की हुई पूजा अर्चना

Fri, 16 Apr 2021 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: Worship of Mata Kushmanda on fourth day
मैनपुरी। नवरात्र के चौथे दिन जिले में मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की गई। माता के मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए माता के दर्शन किए। जो भक्त कोविड-19 की वजह से मंदिर में नहीं गए उन्होंने घरों पर ही माता की पूजा-अर्चना की। कई स्थानों पर माता के भक्तों ने हवन-पूजन के साथ नेजे भी चढ़ाए।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के चौथे दिन सुबह से ही भक्तों ने पूजापाठ कार्यक्रम शुरू कर दिया। शहर के शीतलाधाम स्थित शीतला देवी मंदिर और काली माता मंदिर पर बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे हालांकि यहां चौथे दिन भी मुख्य द्वार बंद रहा। भक्तों को मुख्य गेट से ही माता के दर्शन कराए गए। भक्तों ने मुख्य गेट से ही माता कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की। शीतला देवी मंदिर पर पहुंचे भक्तों ने नेजा भी चढ़ाया। कोविड-19 के भय के कारण जिले के अधिकतर भक्त नवरात्र अपने घर पर रहकर ही मना रहे हैं।
विज्ञापन

माता के भक्तों ने घर पर ही सुबह-शाम अपने परिजनों के साथ माता की आरती में भाग लिया। माता कूष्मांडा प्रकृति की देवी हैं, इसलिए माता के भक्तों ने शुक्रवार को सब्जी वितरित की। ग्रामीण अंचल में माता के मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। सुबह-शाम मंदिर पहुंचे भक्तों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। कई स्थानों पर हवन-यज्ञ का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed