{"_id":"635eb4548038c506282de122","slug":"mainpuri-woman-s-bag-kept-in-tempo-went-missing-mainpuri-news-agr5517475188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: टेंपो में रखा महिला का बैग हुआ गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: टेंपो में रखा महिला का बैग हुआ गायब
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के करहल रोड से बाजार आते समय एक महिला का बैग टेंपो से गायब हो गया। टेंपो से उतरने के बाद पीड़िता को जानकारी हो सकी। करीब एक घंटा तक परेशान महिला चालक व टेंपो को तलाशती रही। आखिरकार थक हार कर घर वापस चली गई।
करहल रोड बाईपास के पास निवास कर रही मधू देवी रविवार की सुबह बाजार खरीदारी के लिए आ रहीं थीं। टेंपो में बैठने के बाद वह करहल रोड से होते हुए बाजार पहुंची थीं।
संता बसंता चौराहा के पास वह टेंपो से उतरीं। इस बीच चालक वहां से टेंपो लेकर चला गया, महिला को याद आया कि उसका बैग तो टेंपो में ही छूट गया। इसके बाद करीब एक घंटा तक महिला टेंपो व चालक को तलाशती रही। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं लग सका। काफी देर परेशान रहने के बाद पीड़िता शिकायत दर्ज कराने की बात कहते हुए वहां से चली गई।