फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri up news: farmer murdered in mainpuri

मैनपुरी: खेत पर रखवाली करने गए किसान की हत्या, हत्यारों ने सिर में मारी गोली

Wed, 05 Aug 2020 12:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Aug 2020 12:57 PM IST
सार

  • एएसपी के नेतृत्व में थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच 
  • हत्या क्यों और किसने की परिजन नहीं दे सके जानकारी

विज्ञापन
mainpuri up news: farmer murdered in mainpuri
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम किसान की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान फसल की रखवाली करने के लिए सोमवार को खेत पर गया था। तभी से वो लापता था। एएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम हत्या के कारणों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर निवासी बबलू उर्फ लठ्ठा दुबे (40) पुत्र श्याम नरायन दुबे का शव मंगलवार शाम करीब साढ़े आठ बजे मानिकापुर-नानामऊ गांव के बीच सुरेश धोबी के खेत में पड़ा मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। युवक की हत्या सिर में गोली मारकर की गई थी। 
विज्ञापन



परिजनों ने पुलिस को बताया कि बबलू ने कुछ खेत बटाई पर लिए हैं। फसलों की रखवाली के लिए रात में वह खेत पर ही सोते थे। सोमवार की शाम वह खेत पर जाने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद से वो वापस नहीं पहुंचे। तभी से परिजन भी उनकी तलाश में जुटे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी मधुवन कुमार, सीओ अशोक कुमार, थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों सी भी पूछताछ की। समाचार लिखे जाने तक परिजन किसान की हत्या किसने और क्यों की, इस संबंध में जानकारी नहीं दे सके थे। पुलिस टीम मौके पर जांच में जुटी हुई थी। 

हत्या की वजह तलाश रही पुलिस 

पुलिस अधिकारी किसान की हत्या की वजह तलाशने में जुटे थे। परिजनों से पुलिस अधिकारी जानकारी करने में जुटे थे कि किसान की किसी से जमीन संबंधी कोई रंजिश तो नहीं थी। या कोई अन्य कारण से किसी से मनमुटाव चल रहा हो। हालांकि समाचार लिखे जाने तक परिजनों से पुलिस को स्पष्ट जानकारी नहीं मिली थी। 

सीओ करहल अशोक कुमार ने बताया कि किसान की गोली मारकर हत्या की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जांच की जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों की तलाश में जुटी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed