फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri two died and nine injured in road accident

मैनपुरी में मैक्स पलटने से दो की मौत, 9 लोग हुए घायल, 2 अन्य की हालत गंभीर

Wed, 09 May 2018 12:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 09 May 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
mainpuri two died and nine injured in road accident
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मैनपुरी में बुधवार को बारात से लौट रही बैंड पार्टी दुर्घटना का शिकार हो गई। मैक्स में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। 

जानकारी के मुताबिक बुधवार को मलावन से बारात चढ़ाकर बैंड के साथ लौट रही मैक्स कुरावली क्षेत्र में संतनगर मोड़ के पास जीटी रोड पर पलट गई। 

mainpuri two died and nine injured in road accident
घ्ाायल - फोटो : अमर उजाला
इसके चलते मैक्स में सवार 11 वर्षीय इंसाफ निवासी दिवरई कुरावली, 14 वर्षीय अर्जुन निवासी कुरावली (थाने के पीछे) की मौके पर ही मौत गई। 

वहीं हादसे में आशिक निवासी दिवरई, फरमान पुत्र फिरोज निवासी कुंवरपुर, संदीप पुत्र पूरन सिंह, देव पुत्र राकेश, सनी पुत्र विजयपाल निवासीगण मानपुर कालोनी आरटीओ ऑफिस के पास एटा, नन्ने निवासी सुजरई, उवेश निवासी कुंवरपुर, शोएल निवासी कौआटोला, शाहरुख निवासी शिवनगर घायल हो गये। 

हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसमें शाहरुख और सनी की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed