फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: Three thieves caught stealing from primary school

मैनपुरी: प्राथमिक विद्यालय से चोरी करने वाले तीन चोर पकड़े

Wed, 14 Apr 2021 12:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:44 PM IST
सार

थाना क्षेत्र के गांव कुलीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय से नौ अप्रैल की रात चोरों ने ताले तोड़ कर मिड-डे मिल का सामान आदि चोरी की वारदात अंजाम दी थी। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद से चोरों की तलाश कर रही थी। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम को सूचना मिली कि विद्यालय से चोरी करने वाले तीन चोर रुई मेला के सामने एलाऊ जाने वाले मार्ग पर एक वैन में बैठे हैं।

विज्ञापन
Mainpuri: Three thieves caught stealing from primary school
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मैनपुरी पुलिस ने लगाया बैरियर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोगांव (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने एलाऊ जाने वाले रोड पर एक वैन सवार तीन चोरों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस और कुछ दिन पूर्व कुलीपुर प्राथमिक विद्यालय से चोरी कुछ सामान मिला। पूछताछ में चोरी की कई अन्य वारदातें भी कबूलीं। पकड़े गए चोरों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कुलीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय से नौ अप्रैल की रात चोरों ने ताले तोड़ कर मिड-डे मिल का सामान आदि चोरी की वारदात अंजाम दी थी। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद से चोरों की तलाश कर रही थी। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम को सूचना मिली कि विद्यालय से चोरी करने वाले तीन चोर रुई मेला के सामने एलाऊ जाने वाले मार्ग पर एक वैन में बैठे हैं।
विज्ञापन

इस सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर वैन सवार तीनों चोर गिरफ्तार कर लिए। गाड़ी से विद्यालय से चोरी किया गया काफी सामान भी बरामद हुआ। कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी मिले। पूछताछ में चोरों ने अपने नाम गौरव राजपूत, विश्वेंद्र दिवाकर निवासी गांव रुई और हरिओम राजपूत निवासी कुलीपुर बताया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर चोरों ने बीते वर्ष सितंबर माह में तहसील के पास हरीशंकर के मेडिकल स्टोर से चोरी व एक खाद बीज की दुकान में सेंध लगाने की वारदात भी कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed