{"_id":"5ae083074f1c1b60098b6743","slug":"mainpuri-the-groom-refused-to-bring-the-barat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेहंदी रचाए दुल्हन कर रही थी पिया का इंतजार, मिली ये खबर और टूटकर बिखर गए सपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहंदी रचाए दुल्हन कर रही थी पिया का इंतजार, मिली ये खबर और टूटकर बिखर गए सपने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Thu, 26 Apr 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
bride hands
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गईं, मंडप सज गया और सभी बारात आने का इंतजार कर रही थी। तभी अचानक दहेज की मांग को लेकर दूल्हे पक्ष की ओर से बारात लाने से मना कर दिया गया।
शादी के दिन इंकार से दुल्हन पक्ष में परेशान हो गए। हाथ में कंगन बांधे पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची। वहां अधिकारी न मिलने के बाद थाने पहुंची।
मैनपुरी जिले के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव कूकामई निवासी युवती की शादी थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अग्रवाल निवासी युवक के साथ तय हुई थी। गोदभराई आदि की रस्म अदायगी होने के बाद 25 अप्रैल को शादी की तारीख तय की गई थी।
नगर स्थित एक मैरिज होम में शादी की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। बारात की आवभगत के सारे इंतजाम हो गए। आरोप है कि तभी दूल्हा पक्ष की ओर से दहेज की मांग की गई।

जब दुल्हन पक्ष ने दहेज में मोटी रकम देने में असमर्थता जाहिर की तो शादी से मना कर दिया। साफ कह दिया कि बारात नहीं लाएंगे। हाथ में कंगन बांधे शादी का सपना संजो रही दुल्हन प्रार्थना पत्र लेकर एसपी कार्यालय पहुंची।
वहां कोई अधिकारी नहीं मिला। पीड़िता ने बताया कि बिचौलिया शादी नहीं होने दे रहा है। वह भी रुपयों की मांग कर रहा है। उसने पहले भी थाने में शिकायत की, वहां से उसे भगा दिया गया।
उसने डीजीपी कार्यालय में फोन कर सारी जानकारी दी है। वहां से उसे मदद का आश्वासन मिला, लेकिन उसकी शादी कैसे होगी। इसको लेकर दुल्हन के घर वाले परेशान हैं।