{"_id":"639765e6b812ce325f135b17","slug":"mainpuri-the-couple-was-sent-off-after-the-settlement-mainpuri-news-agr5566154185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: समझौते के बाद दंपती को विदा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: समझौते के बाद दंपती को विदा किया
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी स्थित मीडिएशन सेंटर में सोमवार को दंपती के विवादों की सुनवाई हुई। मीडिएशन सेंटर में एक दंपती के विवाद को सुलझाकर मीडिएटरों ने दंपती को सेंटर से ही विदा कर दिया। 12 फाइलों में समझौता नहीं हो पाने पर 19 दिसंबर की तारीख तय की।
मीडिएशन सेंटर में सोमवार को मीडिएटर वीरपाल सिंह राठौर, रीता नैयर ने दंपती के विवादों की सुनवाई की। थाना भोगांव के रसूलाबाद निवासी सहाना की शादी आरिफ निवासी कासगंज एटा के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल के लोगों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर सहाना को मारपीट करके घर से निकाल दिया। सहाना ने थाना भोगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई। दंपती के बीच विवाद में समझौता कराने के लिए मामले को मीडिएशन सेंटर में भेजा गया। मीडिएशन सेंटर द्वारा भेजे गए नोटिस के बाद आरिफ सोमवार को मीडिएशन सेंटर में पहुंचा।
मीडिएटर वीरपाल सिंह राठौर, रीता नैयर ने दंपती के विवाद की सुनवाई की। दोनों पक्षों को सुनकर उनके गिले शिकवे दूर कराकर उनके बीच समझौता करा दिया गया। दंपती के बीच समझौता होने पर उनको समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत देकर मीडिएशन सेंटर से ही विदा कर दिया गया।