फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri supporter died while celebrating after election

मैनपुरीः प्रत्याशी की जीत का जश्न मना रहे समर्थक की गला घोंटकर हत्या

Sun, 03 Dec 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी Updated Sun, 03 Dec 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
mainpuri supporter died while celebrating after election
म‌ह‌िलाएं व‌िलाप करती हुईं - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मूले में शुक्रवार रात सभासद प्रत्याशी की जीत के जश्न में शामिल एक पल्लेदार की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह शव प्रत्याशी के घर में बने कार्यालय में पड़ा मिला। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद एएसपी ने घटनास्थल पहुंचकर जानकारी जुटाई। मृतक के भाई ने छह लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भागे हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


बताया गया है कि वार्ड नंबर आठ गांव धारऊ से गांव नगला मूले निवासी सुरेश चंद्र राजपूत ने शुक्रवार को सदस्य पद पर जीत दर्ज की थी। जिसके बाद समर्थक जश्न मना रहे थे। गांव स्थित आवास पर शुक्रवार देर रात तक समर्थक जमकर नाचते गाते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जश्न में मंडी में पल्लेदारी का काम करने वाला गांव नगला मूले निवासी लेखराज (35) भी शामिल थे। इस दौरान शराब पीने पिलाने का दौर भी चला। रात को वह प्रत्याशी के घर में ही बने कार्यालय में साथियों के साथ सो गया। शनिवार सुबह जब प्रत्याशी व गांव के लेगों ने कमरे में जाकर देखा तो लेखराज का शव पड़ा हुआ था।

भाई ने बताई ये वज‌ह

सूचना मिलने के बाद एएसपी ओमप्रकाश सिंह व थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने परिवारीजनों से जानकारी ली। आरोप के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद किए गए युवकों गिरफ्तार कर लिया। मृतक के भाई ने बताया कि भाई लेखराज के साथ मौजूद छह साथियों ने गांव में एक व्यक्ति के घर करीब 40 हजार रुपये की चोरी की थी। 

भाई ने इसका विरोध किया जिस वजह से उसकी हत्या कर दी गई। उसने सभी नामजदों के विरुद्ध हत्या किए जाने की तहरीर दी है। एएसपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed