{"_id":"5c15ee98bdec2255394545c9","slug":"mainpuri-rape-victim-death-during-treatment-in-saifai","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई में इलाज के दौरान दुष्कर्म पीड़िता की मौत, आरोपी की धमकी के बाद लगा ली थी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई में इलाज के दौरान दुष्कर्म पीड़िता की मौत, आरोपी की धमकी के बाद लगा ली थी आग
Sun, 16 Dec 2018 11:50 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले की दुष्कर्म पीड़ित महिला ने इलाज के दौरान सैफई में दम तोड़ दिया। महिला के साथ युवक ने तमंचे की बल पर दुष्कर्म किया था। घटना और गांव में हो रही बदनामी से आहत होकर महिला ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली थी।
औंछा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित महिला बीते मंगलवार को खेत पर शौच के लिए गई थी। तभी वहां आरोपी ने उसके साथ तमंचा के बल पर दुष्कर्म किया। अगले दिन गांव में पीड़िता की बदनामी करने लगा था।
गांव वाले भी महिला को ही जिम्मेदार ठहराने लगे। इस बीच पीड़ित पक्ष पर शिकायत न करने का दबाव भी बनाया गया। दुष्कर्म और गांव में हो रही बदनामी से आहत होकर पीड़िता ने 12 दिसंबर की दोपहर खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। करीब 80 प्रतिशत चल जली महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से सैफई रेफर किया गया था।
विज्ञापन
शनिवार रात महिला ने इलाज के दौरान सैफई में दम तोड़ दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। आरोपी युवक पड़ोस के गांव का है। शनिवार को पुलिस उसे गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। तत्काल रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। पुलिस की पूरी कोशिश रहेगी कि आरोपी को सजा मिले।