फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri police nine persons in gambling include bjp leader

मैनपुरी: जुआ खेल रहे भाजपा नेताओं सहित नौ लोग गिरफ्तार, बचाव में उतरे जिलाध्यक्ष

Sat, 06 Nov 2021 12:28 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 06 Nov 2021 12:28 AM IST
सार

मैनपुरी पुलिस ने दिवाली की रात जुआरियों पर कार्रवाई की। जिसमें भाजपा नेता भी पकड़ में आए। उनके बचाव में जिलाध्यक्ष ने पुलिस पर ही आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
mainpuri police nine persons in gambling include bjp leader
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मैनपुरी जनपद में थाना औंछा पुलिस ने गुरुवार की रात मुखबिर की सूचना पर जुआ खेल रहे नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों ने एक भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष व मंडल उपाध्यक्ष भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस को मिली सूचना पर हुई कार्रवाई
थाना पुलिस को गुरुवार की रात सूचना मिली कि गांव कल्याण गढ़ी जाने वाले मार्ग पर कस्बा निवासी सर्वेश के खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देख कर जुआ खेल रहे लोग वहां से भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने मौके से संदीप कुमार, अफरोज खान, लियाकत अली निवासी मोहल्ला रनेपुरा, अमित कुमार निवासी कल्याण गढी को गिरफ्तार किया। संदीप कुमार भाजपा में औंछा मंडल का उपाध्यक्ष हैं, वहीं अफरोज खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष हैं। एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने गांव भरथरा में दबिश देकर जुआ खेल रहे मेहताब सिंह, शशि कपूर, गोविंद, नीरज, नरेंद्र उर्फ टीटू को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ पुलिस ने सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने किया बचाव
संदीप व अफरोज भाजपा के ही कार्यकर्ता हैं। यह लोग जुआ नहीं खेल रहे थे। पुलिस किसी पर कुछ भी आरोप लगा देती है। प्रदीप चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा 

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में पांच की मौत: मातम में बदलीं दिवाली की खुशियां, आर्यन कर रहा था एयरफोर्स की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed