{"_id":"62efff4b040f755d42595c0a","slug":"mainpuri-police-got-first-place-in-agra-zone-mainpuri-news-agr5427729171","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा जोन में मैनपुरी पुलिस को मिला प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा जोन में मैनपुरी पुलिस को मिला प्रथम स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आगरा जोन में मैनपुरी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई के चलते प्रथम स्थान हासिल किया है। ऑपरेशन पहचान और गैंगस्टर के विरुद्ध कार्रवाई शत प्रतिशत रहीं।
पुलिस कार्रवाई के प्रतिशत को देखते हुए जारी की गई रैंकिंग में मैनपुरी पुलिस पहले स्थान पर आया है। एसपी कमलेश दीक्षित के निर्देशन में चले ऑपरेशन पहचान के तहत शत प्रतिशत अंक मिले हैं। गैंगस्टर में की गई कार्रवाई ने भी जिले को पहले पायदान पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। पॉक्सो एक्ट, आईजीआरएस के मामलों में निस्तारण संतोषजनक रहा। महिला संबंधी मामलों में बीट कार्रवाई को 50 में से 50 अंक प्राप्त हुए हैं। एक हजार में से 693.47 अंक के साथ रैंकिंग में जनपद प्रथम, मथुरा दूसरे और आगरा तीसरे स्थान पर रहा है।
सात मुठभेड़ में पकड़े गए शातिर
इसी वर्ष स्वाट टीम प्रभारी/इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने छह स्थानों पर हुई मुठभेड़ में कई शातिर अपराधी गिरफ्तार कर जेल भेजे। सभी मुठभेड़ में बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किए और अपराधी घायल होने के बाद पकड़े गए। कुरावली पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर अपराधी पकड़ा।