फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri police busted prostitution Racket in house

मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, दो महिलाओं संग पकड़े गए पांच प्रॉपर्टी डीलर

Sun, 08 Jul 2018 08:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Sun, 08 Jul 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
mainpuri police busted prostitution Racket in house
पकड़ी गईं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के करहल में प्रॉपर्टी डीलर्स का एक ग्रुप सेक्स रैकेट संचालित कर रहा था। शुक्रवार रात पुलिस ने छापेमारी कर पांच प्रॉपर्टी डीलर व दो महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


रैकेट को संचालित करने वाला चांद बाबू भी पुलिस को गिरफ्त में आ गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोग पुलिस से नजर बचाकर भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


ईदगाह कॉलोनी में काफी समय से देह व्यापार चल रहा था। इसकी सूचना पहले भी पुलिस को कई बार मिल चुकी, लेकिन हर बार रसूखदार लोग पुलिस से बच निकलते। 

दो महिलाओं समेत सात गिरफ्तार

mainpuri police busted prostitution Racket in house
पकड़े गए आरोपी प्रॉपर्टी डीलर - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने चिह्नित घर में दबिश दी। पुलिस के घर में आते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ लोग पुलिस से नजर बचाकर वहां से निकलने में कामयाब हो गए। 

पुलिस ने मकान से पांच पुरुष व दो महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। पकड़े गए लोगों से जब पूछताछ की गई तो सभी प्रॉपर्टी डीलर निकले। सभी स्थानीय निवासी चांदबाबू के घर से पकड़ा गया है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में चांदबाबू के साथ पकड़े गए प्रॉपर्टी डीलर्स ने अपने नाम मुन्ना, सफदर हुसैन निवासी मोहल्ला मनिहारन, इस्माइल खां मोहल्ला खेड़ा, रियासत खां निवासी मोहल्ला भटैला बताया। 

आरोपियों को छुड़ाने की कोशिश

वहीं पकड़ी गईं महिलाएं थाना दन्नाहार और शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली हैं। पकड़े गए सभी लोग बेहद रसूखदार हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद उन्होंने छोड़े जाने के लिए तमाम प्रयास किए, लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं छोड़ा। 

एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि एक मकान सेक्स रैकेट चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत सात लोग गिरफ्तार किए हैं। मुकदमा दर्ज करने के बाद सभी को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed