{"_id":"5d6e6b6a8ebc3e016b6ae39c","slug":"mainpuri-police-arrested-miscreants-who-looted-truck-by-making-fake-custom-officers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुलासाः 'कस्टम अधिकारी' बनकर लूटते थे ट्रक, मैनपुरी पुलिस ने दबोचे चार बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासाः 'कस्टम अधिकारी' बनकर लूटते थे ट्रक, मैनपुरी पुलिस ने दबोचे चार बदमाश
Wed, 04 Sep 2019 12:23 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 04 Sep 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी पुलिस ने दबोचे चार बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
जालंधर से परचून का सामान लेकर उड़ीसा जा रहे एक ट्रक को कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने लूट लिया था। स्वाट टीम व थाना पुलिस ने लूट करने वाले चार शातिर गिरफ्तार कर लिए हैं।
एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि उड़ीसा के ठेकानाल जनपद में थाना अरहड़ क्षेत्र के गांव सिरमतिपुर निवासी दीपक प्रधान पांच दिन पूर्व खलासी बुधड़न्ना प्रधान के साथ पंजाब से करीब 90 लाख कीमत का परचून का सामान लादकर कटक सप्लाई के लिए निकला था।
शनिवार की रात थाना कुरावली क्षेत्र में जीटी रोड पर एटा-मैनपुरी बार्डर के पास कस्टम अधिकारी बनकर आए चार लोग माल से भरा हुआ ट्रक लूट ले गए थे। विरोध करने पर चालक क्लीनर को मारपीट कर गाड़ी में डाल लिया था। अगले दिन उन्हें फेंक कर भाग गए थे। सीमा विवाद में उलझी पुलिस मामले को टालती रही थी। सोमवार को एसपी के आदेश पर मामला दर्ज हो सका।

Trending Videos
एसपी ने बताया कि सोमवार की रात प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान, स्वाट टीम प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मैनपुरी तिराहा के पास से शिवम उर्फ विकास निवासी गांव जोगा को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें: मैनपुरी: गश्त कर रहे सिपाही को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
पूछताछ में उसने बताया कि क्षेत्र में कस्टम अधिकारी बनकर उसने ही साथियों के साथ ट्रक लूट की वारदात अंजाम दी थी। पुलिस ने आरोपी के द्वारा बताए गए स्थानों पर दबिश देकर घटना में शामिल लकी उर्फ हेमंत भदौरिया, राहुल गौतम निवासी सराय मीरा कन्नौज और अमन कश्यप निवासी मोहल्ला मकरंद नगर कन्नौज को भी गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए युवकों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एटा क्षेत्र में भी ट्रक लूट की वारदात की थी, लेकिन चेकिंग के दौरान वह मथुरा में ट्रक छोड़कर भाग गए थे। एसपी का कहना है कि सरगना सहित अन्य सहयोगियों का पुलिस पता लगा रही है।

राजनीतिक संगठन से जुड़ा है सरगना
एसपी ने बताया कि गैंग का संचालक विजय दोहरे व अवनीश पाल नाम के व्यक्ति करते हैं। विजय कन्नौज में एक राजनीतिक संगठन का जिलाध्यक्ष बताया जा रहा है। छात्र राजनीति में भी सक्रिय है। बताया कि पकड़ा गया शिवम चौहान बेवर में ही एक ढाबा चलाता है। उसके पास एक कस्टम अधिकारी का कार्ड भी है, लेकिन अभी पुलिस उसे बरामद नहीं कर सकी है। केशव नाम का व्यक्ति माल को ठिकाने लगाने का काम करता था।
विकास और जुबैर बने थे कस्टम अधिकारी
एसपी ने बताया कि कुरावली में ट्रक लूट के दौरान विकास और जुबैर कस्टम अधिकारी बने थे। कन्नौज से छिबरामऊ तक बस द्वारा पहुंचे। इसके बाद एक अर्टिका का इंतजाम किया और सभी बदमाश उस में बैठकर वारदात को अंजाम देने की फिराक में निकल गए थे। लूट के इस खुलासे में जीआरपी कानपुर के सिपाही रामआसरे व दिनेश कुमार ने पुलिस का सहयोग किया।