फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri people paid tribute to Mulayam Singh Yadav with moist eyes

Mainpuri: पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम, शोक में डूबा मैनपुरी, नम आंखों से दी नेताजी को श्रद्धांजलि

Tue, 11 Oct 2022 05:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Oct 2022 05:23 PM IST
सार

करहल और समान कस्बे में व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी। निजी स्कूल संचालकों ने विद्यालय बंद रखे।

विज्ञापन
Mainpuri people paid tribute to Mulayam Singh Yadav with moist eyes
मैनपुरी के लोगों ने नेताजी को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से मैनपुरी शोक में है। मंगलवार को जिलेभर में जगह-जगह श्रद्धांजलि सभाएं हुईं। स्कूलों में अवकाश रहा और बाजार बंद रहे। हजारों की संख्या में समर्थक अपने नेता को अंतिम विदाई देने के लिए मैनपुरी से सैफई पहुंचे। वहां नेताजी मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई दी। 

विज्ञापन


करहल और समान कस्बे में व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी। निजी स्कूल संचालकों ने विद्यालय बंद रखे। शोक सभाएं कर नेताजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कुरावली रोड स्थित डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजुकेशनल एकेडमी में चेयरपर्सन डॉ. अशोक यादव के नेतृत्व में शोक सभा हुई। विद्यालय स्टॉफ ने दो मिनट का मौन धारण करने के बाद नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज में शोकसभा हुई, जिसमें प्रधानाचार्य सुरेशचंद्र राजपूत ने स्टॉफ के साथ श्रद्धांजलि दी। श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय मैनपुरी में भी श्रद्धांजलि सभा हुई। इसके अलावा अन्य शिक्षण संस्थाओं में भी शोक सभाएं हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि

नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन पर कटरा समान के व्यपारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर शोक संवेदना व्यक्त कीं। समान चौराहे पर एकत्रित होकर नेताजी के चित्र पर व्यापारियों ने पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवकुमार चौहान ददुआ, मातादीन यादव, संजीव यादव, शिवकुमार यादव , रजत राजावत, रामखिलाड़ी राठौर आदि मौजूद रहे। 

कुसमरा में मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज सहित कई शिक्षण संस्थाओं में शोकसभा हुईं। मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में शोकसभा में कॉलेज के प्रबंधक व लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण आचार्य ने कहा आज भले ही नेता जी हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन उनके संस्मरण कभी नहीं भुलेंगें। च्यवन ऋषि मोटर यूनियन के अध्यक्ष संजय चौहान ने एक दिन के लिए बसों का संचालन बंद करके श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed