{"_id":"5a22f3b24f1c1b79548c133a","slug":"mainpuri-only-single-candidate-is-graduate-among-nine-winning-candidate-in-civic-polls","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः नौ अध्यक्षों में से केवल एक ही डिग्री धारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः नौ अध्यक्षों में से केवल एक ही डिग्री धारक
अंकित अग्रवाल, आगरा
Updated Sun, 03 Dec 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
डिग्री
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव में प्रचार के दौरान विकास और बेहतर शिक्षा दिलाने का दावा करने वाले प्रत्याशी उच्च शिक्षा से दूर है। जहां जिले में पालिका और नगर पंचायत में नौ नवनिर्वाचित अध्यक्षों में से सिर्फ एक ही डिग्री धारक है। मतलब पालिका और पंचायतों की बागडोर अब उनके हाथों में है जो खुद शिक्षा से कोसों दूर हैं।
निकाय चुनाव 2017 में मैनपुरी पालिका परिषद पर जीत हासिल करने वाली भाजपा की मनोरमा देवी और नगर पंचायत ज्योंति खुड़िया से जीते नवाब सिंह केवल आठवीं पास हैं। वहीं, पंचायत कुरावली से जीतीं भाजपा की संगीता दसवीं (हाईस्कूल) और घिरोर से जीतीं रेखा देवी बारहवीं(इंटर) पास हैं। यानि भाजपा के जीते पांच अध्यक्षों में से चार ने तो डिग्री कॉलेज का मुंह तक नहीं देखा। हालांकि भाजपा की ही बेवर से अध्यक्ष पद पर विजयी रहीं।
वहीं, सुनीति परास्नातक भी हैं। वहीं यदि बात करें अन्य पार्टी के विजयी रहे प्रत्याशियों की तो कुसमरा से जीते सपा के संजय और करहल से जीतीं निर्दलीय सेवन कुमारी भी आठवीं पास हैं। यही नहीं किशनी से जीते बसपा के अनिल कुमार इंटर और भोगांव से जीते निर्दलीय खरग सिंह निरक्षर हैं।

नवनिर्वाचित अध्यक्षों की शैक्षणिक योग्यता
degree
- फोटो : अमर उजाला
शैक्षणिक योग्यता नवनिवार्चित अध्यक्ष
निरक्षर 01
जूनियर हाईस्कूल 04
हाईस्कूल 01
इंटर 02
स्नातक 00
परास्नातक 01
निरक्षर 01
जूनियर हाईस्कूल 04
हाईस्कूल 01
इंटर 02
स्नातक 00
परास्नातक 01