फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: One lakh jewelry cash stolen by breaking the locks of the house

Mainpuri: चोर तो पीछे ही पड़ गए, मकान के ताले तोड़ एक लाख के जेवर नकदी चोरी, दूसरी बार हुई वारदात

Sat, 31 Dec 2022 07:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 31 Dec 2022 07:35 AM IST
सार

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पीड़ित ने बताया कि पूर्व में भी चोरी की वारदात हो चुकी है, उनके यहां दूसरी बार चोरी हुई है।

विज्ञापन
Mainpuri: One lakh jewelry cash stolen by breaking the locks of the house
चोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र के गांव श्यामपुर भटपुरा स्थित एक मकान के ताले तोड़कर बृहस्पतिवार की रात चोर करीब एक लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने के बाद गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यहां का है मामला 

थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर भटपुरा निवासी बहादुर सिंह बृहस्पतिवार की रात पत्नी व बच्चों के साथ घर के एक कमरे में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर घर में ताले तोड़कर दाखिल हुए। एक कमरे के ताले तोड़कर बक्सा में रखीं सोने की अंगूठी, पांच हजार की नकदी सहित करीब एक लाख रुपया का सामान आदि चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


दूसरी बार हुई चोरी

शुक्रवार की सुबह जागने पर घर में हुई चोरी के बारे में जानकारी हो सकी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पीड़ित ने बताया कि पूर्व में भी चोरी की वारदात हो चुकी है, उनके यहां दूसरी बार चोरी हुई है। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed