फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri officials arrived to join the protest in Auta

Agra News: औटा के धरने में शामिल होने पहुंचे मैनपुरी के पदाधिकारी

Mon, 23 Sep 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 23 Sep 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri officials arrived to join the protest in Auta
मैनपुरी। डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में ओएमआर पर होने वाली परीक्षा के विरोध में सोमवार को धरना-प्रदर्शन हुआ। इसमें मैनपुरी से भी बड़ी संख्या में शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इसके चलते महाविद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रहा। धरना प्रदर्शन से लौटे नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव इकाई के औटा अध्यक्ष डाॅ. कौशलेंद्र दीक्षित ने बताया कि धरना प्रदर्शन के दौरान चेतावनी दी गई है कि ओएमआर परीक्षा बंद नहीं की गई तो विश्वविद्यालय में 27 विद्यालय क्रमिक अनशन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

डॉ. कौशलेंद्र दीक्षित के साथ नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव से प्राचार्य प्रो. एके पाल, डाॅ. एमके आनंद, डॉ. फतेह सिंह, मुनिराज सिंह, प्रो. रनवीर सिंह, सुशांत यादव, डॉ. आदित्य, योगेश कुमार आदि लोग आगरा धरने में शामिल हुए। श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज मैनपुरी के औटा अध्यक्ष डॉ. प्रमोद वशिष्ठ के नेतृत्व में डॉ. संजय सिंह, डाॅ. नितिन श्रीवास्तव, डॉ. यतींद्र सिंह, डॉ.अरिवंद यादव, डॉ. नरेंद्र यादव, डॉ. समर सिह, डॉ. नत्थू सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

दोनों कॉलेजों से बड़ी संख्या में शिक्षकों के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित औटा के धरना प्रदर्शन में भाग लेने के कारण सोमवार को शिक्षा व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed