फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news train cancelled

Agra News: दिल्ली में बारिश से मैनपुरी का संपर्क भी टूटा

Fri, 14 Jul 2023 12:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news train cancelled
मैनपुरी। दिल्ली में भारी बारिश के चलते जनपद से होकर गुजरने वाली एक मात्र कालिंदी एक्सप्रेस भी बृहस्पतिवार को बंद कर दी गई। इससे मैनपुरी के लोगों का दिल्ली रेलवे कनेक्शन भी टूट गया। देर शाम रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्री निराश होकर वापस लौट गए।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हो रही बारिश के कारण रेलवे ट्रेक भी प्रभावित हुआ है। रेलवे विभाग ने ब्रिज संख्या 249 पर आई परेशानी के चलते कानपुर से मैनपुरी होकर दिल्ली जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14723 और 14724 को निरस्त कर दिया। ट्रेन संख्या 14723 को बृहस्पतिवार की रात 10:05 बजे मैनपुरी पहुंचना था। ट्रेन के निरस्त की सूचना पर स्टेशन पहुंचे यात्री निराश लौट गए।
विज्ञापन


वहीं भिवानी से चलकर, दिल्ली शिकोहाबाद, मैनपुरी होते हुए कानपुर जाने वाली 14724 कालिंदी एक्सप्रेस को भी निरस्त कर दिया। यह ट्रेन शुक्रवार की सुबह तीन बजकर 50 मिनट पर मैनपुरी पहुंचनी थी। दिल्ली के लिए जनपद से होकर गुजरने वाली एक मात्र ट्रेन के रद्द होने से जिले के लोगों को दिल्ली से संपर्क टूट गया है। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि कालिंदी एक्सप्रेस अप एंड डाउन को फिलहाल एक दिन के लिए बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed