फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news thug 20 thousand steal

Agra News: ग्राहक बनकर पहुंचे टप्पेबाजों ने उड़ाई 20 हजार की नकदी

Thu, 23 Mar 2023 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news thug 20 thousand steal
मैनपुरी। गांव ललूपुर के पास एक दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे दो टप्पेबाजों ने 20 हजार रुपया की नकदी उड़ा दी। जानकारी होने के बाद दुकानदार ने काफी तलाश की। कोई पता न लगने के बाद शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गढिय़ा ललूपुर निवासी उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि ललूपुर में उनकी शिव ओम कम्युनिकेशन की दुकान है। मंगलवार की शाम को दो युवक दुकान पर ग्राहक बनकर आए। दुकान पर उमाशंकर के भाई शिवओम मौजूद थे। ग्राहक बनकर आए युवकों ने कुछ सामान आदि देखा, इसके बाद कहा कि उन्हें चप्पल देखनी है। शिवओम अंदर से चप्पल लेने के लिए गया। इस बीच टप्पेबाज काउंटर में रखे 20 हजार रुपया लेकर वहां से चले गए। जानकारी होने के बाद टप्पेबाजों की काफी तलाश की। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उमाशंकर की तहरीर के पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। दो संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed