फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news rape victim

Agra News: परिजन के साथ ही रहेगी गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता

Thu, 23 Mar 2023 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news rape victim
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र की रहने वाली गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता किशोरी अपने परिजन के साथ ही रहेगी। बुधवार को बाल कल्याण समिति में काउंसलिंग के दौरान उसने परिजन के साथ ही रहने पर सहमति जताई। इसके बाद परिजन के साथ चली गई।
विज्ञापन

कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई एक बालिग सहित तीन बहनों के गायब होने के बाद पुलिस ने एक बालिग व एक नाबालिग को ढूंढ निकाला। दो बहनों को ले जाने के आरोप में बालिग बहन इस समय सलाखों के पीछे हैं। वहीं नाबालिग गर्भवती है, परिजन की ओर से उसका गर्भपात कराए जाने को लेकर मांग की गई थी। लेकिन जब पीड़िता से इस बारे में पूछा गया तो उसने गर्भपात कराने से इंकार कर दिया था। इसके बाद पीड़िता व परिजन के बीच आपसी सामंजस्य न होने की बात भी जाहिर हुई। बुधवार को बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मंजू चतुर्वेदी व सदस्यों के बीच पीड़िता को काउंसलिंग के लिए लाया गया। परिजन के साथ रहने को लेकर पूछे जाने पर उसने कहा कि वह घरवालों के साथ ही रहना चाहती है। सहमति मिलने के बाद वह परिजन के साथ चली गई।
विज्ञापन


बुलंदशहर और नोएडा से लौटीं टीमें
एक बालिग और एक नाबालिग के मिलने के बाद अभी तीसरी बहन की पुलिस तेजी के साथ तलाश में जुटी है। लेकिन उसके बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लग पा रहा है। सुराग मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जय श्याम शुक्ला ने दो टीम नोएडा और बुलंदशहर भी भेजी थीं। लेकिन वहां पर किशोरी का पता नहीं लग सका। इसके बाद टीम खाली हाथ ही वापस लौट आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed