फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news rape accused arrested

Agra News: किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Apr 2023 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news rape accused arrested
भोगांव। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी द्वारा पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।एक गांव निवासी एक किशोरी (16) 16 मार्च को घर पर थी, उसके परिवार के लोग खेत पर गए हुए थे। तभी थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव नगला मिलिक निवासी दीपक कठेरिया ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने पीड़िता को धमकाते हुए कहा था कि अगर किसी से शिकायत की तो परिवार को जान से मार देगा। धमकी से दहशत में आई पीड़िता ने परिजन को भी कुछ नहीं बताया था। शुक्रवार को पीड़िता द्वारा पिता को साथ हुई घटना की जानकारी दी गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी दीपक कठेरिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed