{"_id":"642877572901ac7407039196","slug":"mainpuri-news-rain-hailstorm-mainpuri-news-c-25-1-110693-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रात में हुई बारिश, किशनी क्षेत्र में गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रात में हुई बारिश, किशनी क्षेत्र में गिरे ओले
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम लगातार किसानों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। शुक्रवार रात को तेज हवा के साथ जिले भर में बारिश हुई। वहीं, किशनी क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इससे फसलों में नुकसान की आशंका बढ़ गई है। हालांकि जिला प्रशासन ने अब तक नुकसान के संबंध में कोई सर्वे शुरू नहीं कराया है। खेतों में गेहूं की फसल तैयार खड़ी है, लेकिन खराब मौसम किसानों की चिंता बढ़ा रहा है। बीते दो दिन से बारिश के चलते गेहूं की फसल खेतों में ही बिछ गई है। शनिवार रात को भी अचानक मौसम ने करवट बदल ली। तेज हवा के साथ जिले भर में 1.9 मिमी बारिश हुई। वहीं, किशनी क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में ओलावृष्टि भी हुई। रात दस बजे के करीब कन्हूंपुर, झिझई, जैतपुर, शमशेरगंज, कुम्हौल, नगला घासी, रामनगर क्षेत्र में ओले की बौछार आई। ओले देखकर किसान परेशान हो गए, लेकिन गनीमत रही कि एक बौछार के बाद ही ओलावृष्टि रुक गई।
हालांकि क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि से गेहूं की फसल में नुकसान हुआ है। साथ ही खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल भी बर्बाद हुई। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है। दूसरी तरफ प्रशासन ने अब तक कोई सर्वे शुरू नहीं कराया है।
हवाओं ने कराया सर्दी का अहसास
मैनपुरी में हल्की बारिश हुई तो वहीं आसपास के जिलों में ओलावृष्टि भी हुई। इसके चलते हवाओं में भी गलन बढ़ गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान जहां 28 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके चलते लोगों को सुबह और रात में सर्दी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
-- --
मौसम साफ रहने की है उम्मीद
कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। धूप निकलने से जल्द ही गेहूं और सरसों की थ्रेसिंग का काम भी शुरू हो जाएगा।