फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news nikaye chunav

Agra News: मतदान स्थल बदले जाने का प्रत्याशियों ने किया विरोध

Tue, 02 May 2023 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news nikaye chunav
किशनी। नगर पंचायत कुसमरा में मतदान स्थल बदलने को लेकर प्रत्याशियों ने एसडीएम किशनी को ज्ञापन दिया है। एक निर्दलीय, सपा, बसपा और आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशियों ने ज्ञापन देकर मांग की कि मतदान स्थल को पूर्ववत ही रखा जाए। सोमवार को चेयरमैन पद के निर्दलीय प्रत्याशी आलोक अग्निहोत्री, दीपिका अग्निहोत्री, राधा गुप्ता, सपा से संजय गुप्ता, बसपा से शिवराम शाक्य तथा आजाद समाज पार्टी से आलोक कुमार अपने समर्थकों के साथ तहसील पहुंचे। एसडीएम रामनरायण वर्मा को दिए गए ज्ञापन में कहा कि नगर पंचायत का गांव नगला भूपति जो वार्ड संख्या दो के तहत आता है के मतदाता गत कई वर्षों से कन्या प्राथमिक पर मतदान करते आए हैं। इस चुनाव में भी नगला भूपति के मतदाताओं के लिए उक्त विद्यालय में मतदान स्थल का निर्धारण किया गया था। इसी के अनुरूप मतदाता पर्चियों का वितरण भी बीएलओ द्वारा किया जा चुका है। उनका आरोप है कि कुछ रसूखदार लोगों के प्रार्थनाप त्र पर मतदान स्थल को बदल कर गांव नगला भूपति में ही कर दिया गया है। रसूखदारों द्वारा गांव के अनुसूचित जाति के मतदाताओं को धमकाया जा रहा है। ज्ञापन में मतदान केंद्र कन्या विद्यालय में ही रखे जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed