फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news newly married lady died

Agra News: बलारपुर में नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

Mon, 14 Apr 2025 01:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news newly married lady died
विवाहिता की मौत के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव बलारपुर में शनिवार की शाम एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव घर के एक कमरे में फंदे पर लटकता मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ भोगांव सत्यप्रकाश सिंह ने परिजन से जानकारी ली। मायके वालों के आने के बाद मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कन्नौज के रहने वाली 22 वर्षीय रिशू की शादी नवंबर 2024 में थाना क्षेत्र के गांव बलारपुर निवासी विपुल कुमार के साथ हुई थी। शनिवार को विपुल डी-फार्मा की परीक्षा देने के लिए गए थे। शाम के समय रिशू का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद घर में अफरा तफरी मच गई। घर से शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिजन रिशू को फंदे से उतारने के बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष आशीष दुबे पुलिस बल के साथ गांव बलारपुर पहुंचे और परिजन से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

----
परिजन पोस्टमार्टम कराने से कर रहे थे इंकार, बुलाना पड़ा फाेर्स
गांव बलारपुर में नव विवाहिता रिशू की मौत के बाद पुलिस जब गांव पहुंची तो ससुराल वालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस बीच मायके वाले भी आ गए और शव ले जाने का विरोध करने लगे। स्थिति को देखते हुए थानाध्यक्ष ने पुलिस बल बुला लिया। सीओ भोगांव के काफी समझाने बुझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने पर राजी हुए। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मायके वालों ने नहीं लगाया कोई आरोप
नव विवाहिता ने खुदकुशी क्यों कि इस सवाल का जवाब न तो मायके वाले दे रहे थे न हीं इस बारे में ससुराल पक्ष के लोग कुछ बोले। रिशू की शादी को अभी छह माह का समय भी नहीं बीता था। ऐसे में खुदकुशी करना किसी बड़ी वजह की ओर इशारा कर रहा था। मगर, मायके और ससुराल पक्ष के लोग शांत नजर आए। किसी पर कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed