{"_id":"67ace878b2f159ef130a1089","slug":"mainpuri-news-mp-badau-aditya-yadav-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-131885-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सरकार छुपा रही है महाकुंभ में मरने वालों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सरकार छुपा रही है महाकुंभ में मरने वालों का आंकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल। कस्बा में आयोजित एक कार्यक्रम में बुधवार को बदायूं सांसद आदित्य यादव पहुंचे। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा महाकुंभ में एक जगह नहीं बल्कि तीन जगह भगदड़ हुई थी। इसमें कई लोगों की जाने चली गई। भगदड़ में सरकार की विफलता की कहानी बयां कर रही है। सरकार मृतकों का आंकड़ा भी छिपा रही है, ताकि उनके आश्रितों को मुआवजा तो भी न देना पड़े।
सरकार त्रिवेणी में स्नान करने वालों के आंकड़े दे रही है। मगर, भगदड़ में मरने वालों की संख्या क्यों नहीं दे रही। भाजपा सरकार सिर्फ श्रेय ले रही है। मिल्कीपुर विधानसभा उप चुनाव में हुई हार पर कहा कि जब शासन-प्रशासन खुद वोट डालने पर आतुर हो तो निपक्षता नहीं बचती। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने ईवीएम पर भी सवाल उठाए। सीएम योगी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सीएम योगी को शिवपाल सिंह यादव की नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता व महाकुंभ में जान गंवाने वालों की चिंता करनी चाहिए।