फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news mother in law murdered

Agra News: बहू फोन पर करती थी बात, मायके शिकायत की तो घोंट दिया सास का गला

Sat, 29 Nov 2025 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news mother in law murdered
मैनपुरी। सास ने बहू के फोन पर बात करने की शिकायत उसके मायके में कर दी। आरोप है कि आग बबूला बहू ने शुक्रवार शाम अपने रिश्तेदारों को बुला लिया और उनकी मौजूदगी में सास तारावती (47) की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटका दिया। घटना गांव धारऊ की है। पति की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पत्नी, उसके फूफा व बहन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। गांव धारऊ निवासी नीशू ने बताया कि उसकी पत्नी नेहा फोन पर किसी से बात करती है। मां तारावती ने इसकी शिकायत नेहा के पिता से कर दी थी। इससे पत्नी नाराज थी। शुक्रवार शाम वह घर पर नहीं थी। नेहा ने उन्हें फोन कर कहा, मेरे फूफा उदयपाल, बहन पूजा घर आए हुए हैं। नीशू ने पत्नी से कहा, तुम उन लोगों को चाय-नाश्ता कराओ मैं आता हूं। इस पर पत्नी ने कहा, ये लोग नाश्ता करने नहीं, तुम्हारी मां ने जो शिकायत की है, उसी बारे में बात करने आए हैं, जल्दी से घर आ जाओ।
विज्ञापन

नीशू पत्नी को गुस्से में देख कुछ देर बाद घर पहुंच गया, दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर खटखटाने के बाद पत्नी नेहा ने दरवाजा खोला। उसने देखा कि गैलरी में मां का शव फंदे से लटका हुआ है। नीशू ने पत्नी, उदयपाल और पूजा से कहा कि तुम लोगों ने मां को क्यों मार दिया। आरोप है कि इस पर तीनों ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। वह चीखने लगा तो वे भाग निकले।
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया, नीशू की तहरीर पर पत्नी, उसकी बहन पूजा व फूफा उदयवीर के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
पति बोला-आए दिन करती थी हाथापाई, नहीं देती थी मां को खाना
नीशू ने कहा कि 18 नवंबर को उसने अपने ससुर महावीर निवासी एहमदपुर, थाना करहल को घर पर बुलाया था और पत्नी नेहा की शिकायत की थी। कहा था कि दुकान पर जाने के बाद मां को मारती थी, मां तारावती ने उनसे अपनी बेटी को कुछ दिन के लिए घर ले जाने के लिए कहा था। बताया था कि वह खाना नहीं देती और आए दिन मारने की धमकी देती है। आरोप है कि तब ससुर ने भी कहा था कि मेरी बेटी यहीं रहेगी, तुझे जाना है चली जा। वह भी पुत्री का सहयोग करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed