{"_id":"63bc5c6aba95230c6106a8ed","slug":"mainpuri-news-mainpuri-news-agr559831416","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: महाराजा तेजसिंह मेमोरियल ऑल यूपी क्रिकेट टूर्नामेंट केफाइनल में मथुरा को हराकर कानपुर ने जीता कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: महाराजा तेजसिंह मेमोरियल ऑल यूपी क्रिकेट टूर्नामेंट केफाइनल में मथुरा को हराकर कानपुर ने जीता कप
विज्ञापन
क्रिश्चियन मैदान में विजेता ट्राफी के साथ कानपुर के खिलाड़ी।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नगर के क्रिश्चियन मैदान पर आयोजित महाराजा तेजसिंह मेमोरियल ऑल यूपी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में कानपुर ने मथुरा को छह विकेट से हराकर कप अपने नाम कर लिया। समापन पर पहुंचे मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। कानपुर के सतनाम मैन ऑफ द सीरीज रहे।
कानपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मथुरा ने निर्धारित 25 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। कार्तिक शर्मा ने 35, देवेंद्र तरौलिया और अभय सोलंकी ने 27-27 रनों का योगदान दिया। कानपुर के समन्वय ने तीन और मनीष ने दो विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर की टीम ने 22 ओवर में चार विकेट खोकर 169 रन बनाकर मैच जीत लिया। कानपुर के आदर्श ने शानदार 80 रनों की पारी खेली। रितिक शर्मा ने 28 और समन्वय ने 26 रन बनाए। मथुरा के आनंदराज, रितिक शर्मा और शांतनु ने एक-एक विकेट लिया। अंपायरिंग बीपी सिंह और शिशिर मल्होत्रा, स्कोरिंग विक्की शुक्ला, कमेंट्री सुनील शुक्ला और नीरज यादव ने की।
एएसपी राजेश कुमार सिंह ने विजेता टीम को 50 हजार रुपये और स्वर्गीय एजी दास स्मृति विजेता कप और उपविजेता टीम को 30 हजार रुपये और स्वर्गीय रामप्रताप सिंह चौहान की स्मृति में उपविजेता कप प्रदान किया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कानपुर के आदर्श को, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार कानपुर के समन्वय को और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार कानपुर के सतनाम सिंह को प्रदान किया गया। पूर्व में फाइनल मुकाबले का शुभारंभ समाज सेवी प्रशांत मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।