फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MAinpuri news lady murdered in front of children

Agra News: शादी से इन्कार करने पर दबंगों ने फंदा लगाकर विधवा को पेड़ से लटकाया, मौत

Sat, 04 Oct 2025 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
MAinpuri news lady murdered in front of children
मैनपुरी। गांव नगला आंध्रा में शादी से इन्कार करने पर दबंगों ने बच्चों के सामने ही एक विधवा को जमकर पीटा, फिर गले में फंदा डालकर पेड़ पर लटका दिया। महिला ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। बच्चे मां को बचाने के लिए चीखते रहे। दबंगों ने धमकी दी कि किसी से कुछ कहा तो उनका भी यही अंजाम होगा। मृतका विमला देवी की बेटी संध्या की तहरीर पर थाना औंछा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।औंछा थाना क्षेत्र के गांव नगला आंध्रा निवासी संध्या ने पुलिस को बताया कि गांव में ही रहने वाला कश्मीर सिंह अविवाहित है। उसकी नजर विधवा मां विमला देवी पर थी। वह लगातार शादी का दबाव बना रहा था। आरोप है कि विमला देवी के मना करने कश्मीर और उसके तीन भाइयों जिलेदार, करु उर्फ नेतराम और ब्रह्मानंद ने विमला को खेत में घेरकर पीटा और सारी जमीन कश्मीर के नाम करने व शादी करने के लिए कहा। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के दबंग होने के चलते किसी ने मदद नहीं की।
विज्ञापन

आरोप है कि बीते 28 अगस्त को गांव के ही पेट्रोल पंप स्वामी जगमोहन ने विमला देवी को बुलाया। चारों आरोपी भी वहां मौजूद थे। आरोपियों ने फिर से विमला देवी की पिटाई की और शादी करने का दबाव बनाया। वहां से घर आकर विमला देवी ने आपबीती बताई। अगले दिन विमला देवी बेटी संध्या, काजल और बेटे रोहित के साथ पशुओं को लेने खेत गई तो आरोपी जिलेदार, करु उर्फ नेतराम और ब्रह्मानंद वहां पहले से मौजूद थे। तीनों ने विमला को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच करू उर्फ नेतराम ने उसके गले में फंदा डालकर पेड़ पर लटका दिया। बच्चे चीखते रहे और उनकी आंखों के सामने मां ने तड़प-तड़पकर जान दे दी। आरोपियों ने बच्चों को पकड़ रखा था। बाद में ग्रामीणों की मदद से उन लोगों ने मां के शव पेड़ से उतारा। मामले में पुलिस ने चारों भाइयों कश्मीर सिंह, जिलेदार, करु उर्फ नेतराम और ब्रह्मानंद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं, पेट्रोल पंप मालिक जगमोहन पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

-----

बेसहारा बच्चों को गांव से निकाला

संध्या ने बताया कि वह थाने गई तो पुलिस ने पहले पोस्टमार्टम कराने के बाद कार्रवाई की बात कही। मां के हत्यारोपी आज भी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। उन्हें भी गांव से निकाल दिया गया है। उन्हें डर है कि उनकी भी हत्या की जा सकती है। आरोपी पेट्रोल पंप मालिक जगमोहन पर पहले भी कई मामलों में नामजद रह चुका है। संध्या का आरोप है कि वह आरोपियों को बचा रहा है। गांव के लोगों में भी आरोपियों का भय है। इस वजह से कोई कुछ भी बोल नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की बेटी ने केस दर्ज कराया है, आरोप गंभीर हैं। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। जो भी सत्यता होगी, उसके आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

-राहुल मिठास, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed